Maiyya Samman Yojana Jharkhand : Official Website, Eligibility और Apply Process

Maiyya Samman Yojana Jharkhand के तहत महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलती है। जानें Official Website, Eligibility, Apply Process और ₹5000 की Payme


Maiyya Samman Yojana Jharkhand ₹5000 Payment Update, Official Info, Eligibility and Status Check
Maiyya Samman Yojana  Jharkhand 2025

Mukhyamantri Maiyya Samman Yojana Jharkhand 2025: 

जिन महिलाओं ने अपना Aadhaar Seeding और e-KYC पूरा कर लिया है उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, झारखंड सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं के बैंक खाते में पेमेंट भेजनी शुरू कर दी गई है।

इस लेख में अब जानेंगे कि, किन जिलों मैं यह पेमेंट शुरू कर दी गई है और दूसरे फेस की शुरुआत कब होगी और क्या इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana क्या है:

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है यानी financially strong बनाना है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है अब तक करीबन 57 लाख महिलाएं इस स्कीम से जुड़ चुकी हैं तथा 8 किस्तों की payment प्राप्त कर चुकी हैं।

अभी वर्तमान में सरकार द्वारा 9वीं और 10वीं किस्त एक साथ phase में दी जाएंगी। जिन महिलाओं की पुरानी लंबित किस्तें रह चुकी थी उन्हें इस बार ₹12,500 एक साथ मिल सकते हैं और पेमेंट सीधे (Direct Benefit Transfer) DBT अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा इसलिए चेक कर लें कि आपका DBT एक्टिव है या नहीं।

इसे भी पढ़ें:- PM Vishwakarma Yojana Kya Hai 2025: ₹15,000 की सिलाई मशीन योजना के फायदे और जानकारी

किन जिलों की महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ:

Maiya Samman Yojana Jharkhand के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की payment दो चरणों (phases) में प्रदान की जाएगी:-

प्रथम चरण:- 

  1. रांची
  2. जमशेदपुर
  3. धनबाद
  4. चतरा
  5. गढ़वा
  6. जामताड़ा
  7. गुमला
  8. पाकुड़
  9. लोहरदगा
  10. सिमडेगा
  11. बोकारो
  12. देवघर

द्वितीय चरण:-

  1. हजारीबाग
  2. कोडरमा
  3. गिरिडीह
  4. दुमका
  5. साहिबगंज
  6. पलामू
  7. लातेहार
  8. पश्चिमी सिंहभूम
  9. सरायकेला-खरसावां
  10. रामगढ़
  11. खूंटी
  12. पूर्वी सिंहभूम

यदि आप इन जिलों में से किसी एक जिले में निवास करते हैं तो अपना DBT स्टेटस जरूर चेक करें साथ ही अपना अकाउंट एक्टिव रखें ताकि पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए।

इसे भी पढ़ें:- Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2025 – स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन Apply गाइड!

आवेदन मापदंड (Eligibility Criteria):

  • इच्छुक महिला का झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना जरूरी है
  • ध्यान रहे आवेदन process सही तरीके से पूरी की गई हो
  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक हुआ हो
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और इनकम टैक्स (Income Tax) भरने वाला भी नहीं होना चाहिए
  • परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए
  • ध्यान रहे घर में चार पहिया गाड़ी नहीं होनी चाहिए ट्रैक्टर को छोड़कर
  • ध्यान रहे घर में ट्रैक्टर को छोड़कर अन्य चार पहियें वाला वाहन नहीं होना चाहिए

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे करें चेक?

  1. सरकार की Official website पर जाएं“Login” बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें
  2. “आवेदन और भुगतान स्थिति”(Apply & Payment Status) पर क्लिक करें
  3. अपना Application No., Mobile No. और Captcha Code को ध्यानपूर्वक भर लें। 
  4. “OTP प्राप्त करें” वाले option पर click करे और OTP डालकर verify करें
  5. आपकी 9वीं और 10वीं किस्त की Payment Status स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। यहां दी गई योजनाओं की पात्रता, लाभ, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती है। किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी या आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी अवश्य जांचें। लेखक या वेबसाइट किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का दावा नहीं करता।

Post a Comment